Wednesday, May 14, 2008

फ्रैंकलिन एम एफ ने लाभांश घोशित किया

फ्रैंकलिन मुचुअल फंड ने वार्षिक लाभांश विकल्प के अंतर्गत फ्रैंकलिन कैपिटल प्रोटेक्शन ओरिएंतेद फंड 3 वर्षीय योजना और 5 वर्षीय योजना का मुचुअल फंड घोशित किया। फंड घर ने 2 प्रतिश्त लाभांश जोकि फ्रैंकलिन कैपिटल प्रोटेक्शन ओरिएंतेद फंड 3 वर्षीय योजना के लीये 10 रुपये कि फेस वैल्यू पर 0.20 रुपये की बटाई तय की है। 3 प्रतिशत लाभांश जोकि फ्रैंकलिन कैपिटल प्रोटेक्शन ओरिएंतेद 5 वर्षीय योजना के लीये 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 0.30 रुपये है घोषणा करने का तय किया है। इसीके लीये 28 मई 2008 रिकॉर्ड तीथी तय की गई है।

बाज़ार गिरावट पर खुले

आज बाज़ार गिरावट पर खुले और अब अस्थिर व्यापार कर रहे है। मेटल, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुए, अचल वस्तु और आई टी स्टॉक में महत्वपूर्ण खरीदारी देखि गई। जबकि तेल तथा गैस, एफ एम सी जी और बैंक स्टॉक में बिक्री देखि गई। शुरूआती कारोबार में मिड कैप और स्माल कैप ने घनात्मक व्यापर किया। कुल मिलाकर बाज़ार का विस्तार घनात्क्मक है जबकि 943 स्टॉक प्रगामी है जबकि 681 स्टॉक बी एस ई पर गिरे। बी एस ई मिड कैप 6,983.45 से 26.63 पोईन्ट्स से बढा तथा बी एस ई स्माल कैप 8,424.85 से 27.13 पोईन्ट्स से उन्नत हुआ।

Tuesday, May 13, 2008

शेयर बाज़ार आज मजबूती पर खुले

सेंसेक्स आज 147 अंक ऊपर खुलकर इस समय 110 अंक की मजबूती पर है। हालाकी निफ्टी आज 31 अंक ऊपर खुला जिंस में से 24.90 अंक इस समय तेजी पर है।
बीएसई में मिडकैप व स्मालकैप सूचकांको ने भी आज अच्छी बढ़त दिखाई और ये 1.08 और 0.88 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे है। बीएसई पर कोई सूचकांको गिरावट पर नही है ।
सेंसेक्स के शेयर जैसे की जयप्रकाश एस्सोसिअटेस, रिलायंस एनर्जी और रेनबेकसी आज के बदने वाले शेयरों में है। जबकि कमजोर शेयरों में एचडीऍफ़सी बैंक, आईटीसी और ओएयनजीसी है।

एशियाई बाजारों में बढ़त का माहोल

आज एशियाई बाज़ार के शेयरों ने अच्छी बढ़त का माहोल बनाये रखा । आज सुबह हांगकांग का हैएंगसेंग 0.03 फीसदी ऊपर था । जकार्ता क्म्पोजिट 0.71 फीसदी ऊपर था । सिंगापूर के स्टेट टाइम्स में भी 0.28 फीसदी की मजबूती थी ।
जापान के निक्केई 0.64 फीसदी ऊपर था । ताइवान का ताइवान व्हैटेड 1.43 फीसदी बढ़त में था । दक्षिण कोरिया का सियौल कम्पोजिट 0.05 फीसदी आगे था । लेकिन चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.36 फीसदी नीचे था ।

Monday, May 12, 2008

बाज़ार में कमजोरी रहने कि उमीद है

अंतराष्ट्रीय शेयर बाजारों में कमजोरी जारी रहेगी और इसका असर भारतीये शेयर बाजारों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक गिरावट पर खुले है । सेंसेक्स 91 और निफ्टी 33 अंक नीचे कारोबार करे रह है
बीएसई पर आइटी व तकनीकी सुचाकांको में शुरुवात में तेज़ी का कारोबार रहा । लेकिन कुछ क्षेत्रो में जैसे कि एफएमसीजी, धातु, फार्मा, पीऐसयू और बैंक में बिकवाली दिखाई दे रही है ।

सबसे बुद्धिमान करिबरियों में रतन टाटा का नाम

एक लाख रूपये वाली कार "नैनो" के सफल प्रोयाग के लिए टाटा समहू के अध्यक्ष रतन टाटा को व्यापारी मामलो में सबसे तेज़ दिमागी क्षमता वाले दुनिया के 73 लोगो कि फेहरिस्त में शामिल किया गया है ।व्यापार के जगत से संबंधित अमेरिकी पत्रिका ने इस फेहरिस्त मीडिया जगत के जानेमाने रूपर्ट मरडोक, माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष बील गेट्स, गूगल के सह- अध्यक्ष लेरी पेज और शेयर बाज़ार के निवेशक वरिन बफेट को भी शुमार किया गया है ।

Saturday, May 10, 2008

बढती महंगाई से राहत की उम्मीद नही

महंगाई पर लगाम लगाने के सरकार के एक-एक करके उठाए गए तमाम प्रयासों के बावजूद 26 अप्रैल को यह लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ती हुई पिछले साढ़े तीन वर्ष के उच्चतम स्तर 7.61 प्रतिशत पर पहुंच गई। विश्लेषकों की राय में महंगाई से जल्दी ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। रिजर्व बैंक इस वर्ष ब्याज दरों को अपरिवर्तित रख सकता है, किंतु तरलता को कम करने के लिए वह कम से कम सीआरआर में आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है।

उधर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई में वृद्धि का असर देश के शेयर बाजारों पर भी देखा गया। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी दोनों ही भारी बिकवाली के दबाव में थे।