Showing posts with label शेयरों. Show all posts
Showing posts with label शेयरों. Show all posts

Friday, March 28, 2008

बाजार का झुकाव हल्की गिरावट की ओर

बाजार फिसला

फिलहाल, बाजार का झुकाव हल्की गिरावट की तरफ है। हालांकि धातु, अचल संपत्ति, पूंजीगत वस्तु और उर्जा क्षेत्र के कुछ शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। बिकवाली का दबाव सबसे ज्यादा बड़े बैंक और वाहन क्षेत्र के शेयरों पर देखा जा रहा है।

11.45 बजे

सेंसेक्स 73 अंक गिरकर 15,941 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 18 अंक गिरकर 4,811 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

लेकिन मझोले शेयर 1.5 फीसदी और छोटे शेयर 2.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
बड़े शेयर जिनमें आज अच्छी तेजी देखी जा रही है उनमें टाटा स्टील, सुजलॉन, कैर्न इंडिया, सिपला और आईटीसी शामिल हैं।

वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं।



बाजार ने आज आधे फीसदी की तेजी के साथ शुरुआत की है। यह ठीक-ठाक शुरुआत कही जा सकती है। मझोले शेयर का सूचकांक भी हरे रंग में खुला है। बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा है। इसके साथ ही एशियाई बाजारों से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में डीएलएफ 1.5 फीसदी ऊपर था। जबकि आईटीसी, एलएंडटी, एसबीआई, हिंडाल्को भी हरे रंग के निशान में कारोबार कर रहे थे।

10.15 बजे

सेंसेक्स 49 अंक ऊपर 16,064 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 27 अंक ऊपर 4,857 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1923 थी और गिरने वाले शेयरों की संख्या 1060 थी। और 79 शेयरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है।

मझोले शेयरों में आज जेपी हाइड्रो, मुंद्रा लाइफस्टाइल, ऑर्किड केमिकल, गुजरात एनआरई कोक और डीसीबी अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09.58 बजे

सेंसेक्स 85 अंक ऊपर 16,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 20 अंक ऊपर 4,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ज्यादातर बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। निक्केई, स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान, हेंग-सेंग सभी मजबूती दिखा रहे हैं।

हालांकि कल डाओ जोंस 120 अंक गिरकर बंद हुआ था। और नैस्डेक 43 अंक फिसल गया था। लेकिन इसके बावजूद आज एशियाई बाजार मजबूत नजर रहे हैं।

Tuesday, March 25, 2008

शुरुआती कारोबारः झूम उठे बाजार

10:06 बजे

सेंसेक्स 378 अंक ऊपर यानी 2.48 फीसदी की मजबूती के साथ 15,668 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। और निफ्टी 133 अंक ऊपर यानी 2.90 फीसदी की मजबूती के साथ 4,743 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1271 थी, और गिरने वाले शेयरों की संखया 1725 थी। जबकि 64 शेयरों में किसी तरह के बदलाव नहीं देखे गए।

बाजार के लिए संकेत:

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 19 मार्च को 1330 लाख डॉलर (530.138 करोड़ रुपए) की खरीदारी की।

जबकि 19 मार्च को ही म्यूचुअल फंड की तरफ से शुद्ध बिक्री 219.5 करोड़ रुपए की देखी गई। एनएसई वायदा कारोबार मेंओपन इंट्रेस्ट’ 1017 करोड़ रुपए बढ़कर 64395 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

10 बजे:

भारतीय बाजारों ने आज मजबूत वैश्विक संकेतों का फायदा उठाते हुए अच्छी शुरुआत की है। राष्ट्रीय शेयर बाजार के निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में 100 और मुंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने 400 अंक से ज्यादा की बढ़त बना ली है। इसके साथ आज मझोले और छोटे शेयर भी मजबूत नजर रहे हैं। आज बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा है।

अगर बढ़ने वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें रिलायंस एनर्जी, एचसीएल टेक, यूनिटेक, डीएलएफ, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, भेल, एबीबी, एलएंडटी, टाटा स्टील, हिंडाल्को शामिल हैं।

रुपया भी डॉलर के मुकाबले 40.13 के स्तर पर मजबूती से कारोबार कर रहा है।

उधर एशियाई बाजारों में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। केवल ताइवान को छोड़ सभी बड़े बाजार अच्छी बढ़त बनाए हुए है। कल अमेरिकी बाजार के मानदण्ड सूचकांक डाओ जोंस में 187 अंक की तेजी देखी गई, और नैस्डेक 68 अंक की बढ़त पर बंद हुआ। आज इसी का फायदा एशियाई बाजार उठा रहे हैं।