Showing posts with label पूंजी. Show all posts
Showing posts with label पूंजी. Show all posts

Friday, 25 January 2008

विदेशी पूंजी प्रवाह पर लगाम जरुरी

डावोस। वित्त मंत्री पी.चिदम्बरम ने आज कहा कि भारत में शेयर बाजार में आ रही विदेशी पूंजी की धार को हल्का करने की जरुरत है और इसके लिए जो भी जरुरी कदम होंगे उठाए जाएंगे। चिदम्बरम स्विट्जरलैंड में डावोस में ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ की वार्षिक बैठक के दौरान संवाददाताओं से बात कर रहे थे।


चिदम्बरम ने कहा कि इस बारे में रिजर्व बैंक जरुरी उपाय करता रहेगा। कहा कि हमें पूंजी प्रवाह को कुछ हल्का करने की जरुरत है साथ में यह भी देखना है कि अर्थव्यवस्था को ताकत देने वाली पूंजी की धारा को नुकसान न पहुंचे।

वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक इस बारे में पहले भी कुछ कदम उठा चुका है वह आगे भी ऐसे कदम उठाता रहेगा ऐसा विश्वास है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिभूति बाजार में पूंजी की बाढ़ से पिछले वर्ष रुपये की विनिमय दर में 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।