Wednesday, 23 April 2008

अमेरिकी बाजार गिरकर बंद

अमेरिकी बाजारों में भी कल गिरावट देखने को मिली। कच्‍चे तेल में तेजी तथा कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्‍छे नहीं आने की आशंका की वजह से यह गिरावट आई है।

बैंकों, हेल्‍थकेयर और उपभोक्‍ता सामान बनाने वाली कंपनियों पर इस गिरावट का असर देखा जा रहा है। चिप बनाने वाली कंपनी टेक्‍सास इन्‍ट्रूमेंट का मुनाफा अनुमान से कम रहने उम्‍मीद है। यूनाइटेड हेल्‍थ ग्रुप में गिरावट देखी गई। बढ़ने वाले शेयरों में सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र के शेयर थे।

कल डाओ जोंस 100 अंक गिरकर बंद हुआ। नैस्‍डेक में एक प्रतिशत की नरमी रही और एसएंडपी इंडेक्‍स पौने एक प्रतिशत की गिरावट पर बंद हुआ।

No comments: