Showing posts with label फोर्ड क्रेडिट. Show all posts
Showing posts with label फोर्ड क्रेडिट. Show all posts

Thursday, 10 April 2008

‘फोर्ड क्रेडिट’ को नहीं लेना चाहती टाटा मोटर्स

नई दिल्ली। फोर्ड क्रेडिट के अधिग्रहण की अटकलों को खारिज करते हुए टाटा मोटर्स ने आज कहा कि इसमें उसकी रुचि नही है।

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक रविकांत ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, “हमने फोर्ड से अभी उसकी जैगुआर और लैंड रोवर कारों का कारोबार लिया है। फोर्ड क्रेडिट में हमारी रुचि नहीं है।

उल्लेखनीय है कि लैंड रोवर और जैगुआर के सौदे के बाद फोर्ड क्रेडिट की अटकलबाजी भी शुरू हो गई थी। यह कम्पनी इन दोनों कारों के डीलरों को ऋण सहायता देती है और इसने 36 देशों में 145 अरब डॉलर का कर्ज दे रखा है।