Saturday 10 May, 2008

महंगाई के कारण बाज़ार में मंदी जारी

बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई और यह 343.58 पॉइंट्स गिरकर 17,000 पॉइंट्स के नीचे चला गया। बम्बई शेयर बाजार का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स पिछले चार कारोबारी सत्रों में 520 पॉइंट्स टूट गया था। शुक्रवार को यह 343.58 पॉइंट्स गिरकर 16,737.07 पॉइंट्स पर पहुंच गया।

शेयर बाजार शुक्रवार को दिन की अधिकतम ऊंचाई 17,125.95 पॉइंट्स पर पहुंच गया जबकि गिरावट के रुख में इसने मिनिमम 16,678.94 पॉइंट्स को भी छुआ।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को 99.10 पॉइंट्स गिरकर 4,982.60 पॉइंट्स पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन का हाई 5,087.65 पॉइंट्स और लो 4969 पॉइंट्स को छुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल के दाम 124.73 डॉलर प्रति बैरल की रिकार्ड ऊंचाई को छूने के बाद तेल और गैस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली जोरदार रही।

No comments: