Thursday 24 April, 2008

शंघाई शेयर बाजार करीब 10 प्रतिशत उछला

शंघाई चीन का शेयर बाजार गुरुवार को शुरूआती सौदे में ही करीब 10 प्रतिशत बढ़ गया। यह बढ़ोतरी चीनी सरकार द्वारा शेयर खरीद-बिक्री पर टैक्स घटाए जाने के कारण हुई।

चीनी सरकार का यह कदम शेयर बाजार को समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

शंघाई का बेंचमार्क इंडेक्सशंघाई कम्पोजिटसुबह के सौदे में ही 9.6 प्रतिशत बढ़ कर 3,593.2 पर पहुंच गया। कई हफ्तों से बाजार के लिए अच्छी खबर के इंतजार में हाथ रोक कर बैठे निवेशकों ने जम कर खरीदारी की जिसकी वजह से चीनी बाजार में यह अभूतपूर्व तेजी आई। बाद में बाजार थोड़ा धीमा हो कर 7. 2 प्रतिशत बढ़ोतरी पर गया।

चीनी सरकार ने बुधवार देर रात घोषणा की थी कि वह शेयर सौदों पर सौदा टैक्स 0.3 प्रतिशत से कम कर 0.1 प्रतिशत कर रही है। आज गुरुवार से यह नयी टैक्स दर लागू हो गई। पिछले साल जब चीन के शेयरों की कीमत बहुत बढ़ने लगी थी तब टैक्स दर में बढ़ोतरी कर दी गई थी।

पिछ्ले कुछ अर्से से शंघाई शेयर बाजार बुरी तरह मार झेल रहा था। पिछले कुछ हफ्तों में यह मार्च 2007 के स्तर तक गिर गया था।

No comments: