Wednesday 9 April, 2008

सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर लौटे

भारतीय शेयर बाजार अब सुबह की गिरावट को पीछे छोड़कर बढ़त पर आचुके हैं। मिलेजुले वैश्विक बाजारों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी कुछ मिलाजुला कारोबार ही दिखा रहे हैं और यहां सामान्य तेजी ही दिखाई दे रही है। फिलहाल सेंसेक्स 74 और निफ्टी 15 अंक ऊपर है। मिडकैप स्मॉलकैप में भी एक फीसदी से ज्यादा की खरीद दिखाई दे रही है।

वैश्विक शेयर बाजारों से कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहा है। आज एशियाई शेयर बाजार मिलाजुला कारोबार कर रहे हैं। जबकि कल अमेरिकी शेयर बाजार सामान्य गिरावट पर रहे।

इस समय बीएसई पर पूंजीगत वस्तु, ऊर्जा, धातु क्षेत्र एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी पर हैं। पीएसयू, उपभोक्ता टिकाऊ, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में भी कुछ अच्छी खरीद दिखाई दे रही है। लेकिन एफएमसीजी, वाहन और अचल सम्पत्ति क्षेत्र में गिरावट है।

यहां सेंसेक्स में एचडीएफसी, एलएंडटी, टाटा स्टील, भेल और डीएलएफ के शेयर में सबसे ज्यादा खरीद है। मारुति सुजुकी, सत्यम कम्प्यूटर्स, ग्रासिम, आईटीसी और ओएनजीसी के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

सुबह 10:30 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,661.68 के स्तर पर 74.68 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4725.15 के स्तर पर 15.50 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।

सुबह 10:10 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,556.92 के स्तर पर 31.70 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4688.40 के स्तर पर 19.25 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

इस समय बीएसई पर पूंजीगत वस्तु, उपभोक्ता टिकाऊ, ऊर्जा और धातु क्षेत्र में कुछ अच्छी खरीद दिखाई दे रही है जबकि एफएमसीजी, अचल सम्पत्ति, वाहन, तेल गैस, तकनीकी और आईटी क्षेत्र में सामान्य गिरावट है।

यहां सेंसेक्स में रैनबैक्सी, एलएंडटी, रिलायंस एनर्जी, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा खरीद है। ग्रासिम, मारुति सुजुकी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, सत्यम कम्प्यूटर्स और टीसीएस के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

सुबह 9:56 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,512.70 के स्तर पर 74.92 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4602.30 के स्तर पर 17.35 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में उपभोक्ता टिकाऊ और वाहन क्षेत्र में ही खरीद दिखाई दे रही है जबकि बैंकिंग, तेल गैस, पूंजीगत वस्तु, धातु क्षेत्र में गिरावट आई है। यहां सेंसेक्स में अम्बुजा सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, इंफोसिस और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर बढ़त में हैं लेकिन बाकी शेयर गिरे हैं। जयप्रकाश एसोसिएट्स, आईटीसी, महिन्द्रा, सत्य्म के शेयर इनमें सबसे ज्यादा नीचे हैं।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों से आज मिलाजुला रुझान मिला है। यहां जापान का निक्केई 0.04 प्रतिशत नीचे है। दक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट 1.06 फीसदी पीछे है। हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.33 प्रतिशत ऊपर है। ताइवान का ताइवान व्हेटेड 1.00 प्रतिशत चढ़ा है। सिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स लगभग 0.31 प्रतिशत बढ़ा है।

अमेरिकी बाजार

कल अमेरिकी बाजार में सामान्य गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस 35.99 अंक नीचे 12,576.44 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक कम्पोजिट में 16.07 अंक की गिरावट रही और यह 2,348.76 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 7 अंक गिरा और 1,365.54 के स्तर पर बंद हुआ।

No comments: