Monday 7 April, 2008

विदेशी मुद्रा कोष 110 अरब डॉलर बढ़ा

मुम्बई। वर्ष 2007-08 के दौरान देश का विदेशी मुद्रा का सकल भंडार 109 अरब 98 करोड़ 20 लाख डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 309 अरब 16 करोड़ 10 लाख डॉलर के रिकॉर्ड पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक की तरफ से 28 मार्च के लिए जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति पर विदेशी मुद्रा भंडार 199 अरब 17 करोड़ 90 लाख डॉलर के बराबर था।

आंकड़ों के मुताबिक 28 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान ही विदेशी मुद्रा भंडार में चार अरब 50 करोड़ 40 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां 2007-08 के दौरान 191 अरब 92 करोड़ 40 लाख डॉलर से बढ़कर 299 अरब 14 करोड़ 70 लाख डॉलर पर पहुंच गई। इस दौरान सोना भंडार छह अरब 78 करोड़ 40 लाख डॉलर से बढ़कर नौ अरब 55 करोड़ 80 लाख डॉलर हो गया। विशेष निकासी अधिकार की राशि 20 लाख डॉलर की तुलना में एक करोड़ 90 लाख डॉलर पर पहुंच गई।

28 मार्च को समाप्त सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास सुरक्षित राशि एक सप्ताह पहले के 43 करोड़ 20 लाख डॉलर के मुकाबले 43 करोड़ 70 लाख डॉलर हो गई।

No comments: