Tuesday 8 April, 2008

सेंसेक्स 239 अंक नीचे पहुंचा

एशियाई बाजारों में आई कमजोरी के बीच आज भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट झेल रहे हैं। सेंसेक्स अपने कल के स्तर से 239 अंक गंवा चुका है जबकि निफ्टी भी 61 अंक नीचे है। हालांकि मिडकैप स्मॉलकैप सूचकांक हल्की तेजी पर हैं।

इस समय बीएसई पर अचल सम्पत्ति क्षेत्र अकेला बढ़त पर खुला है। फार्मा क्षेत्र में मामूली घटबढ़ है। लेकिन बाकी सारे क्षेत्र कमजोरी में हैं। पूंजीगत वस्तु क्षेत्र दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट पर है। इसके पीछे आईटी, तकनीकी, एफएमसीजी और तेल गैस क्षेत्र एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट पर हैं।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से केवल डीएलएफ, भेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर ऊपर हैं जबकि एलएंडटी, विप्रो, ग्रासिम, जयप्रकाश एसोसिएट्स और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं। एलएंडटी का शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा और विप्रो तीन प्रतिशत से ज्यादा गिरा है।

सुबह 10:44 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,517.26 के स्तर पर 239.82 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4699.55 के स्तर पर 61.65 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

सुबह 10:13 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,669.70 के स्तर पर 87.79 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 29.05 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

इस समय बीएसई पर फार्मा क्षेत्र ही हल्की तेजी दिखा रहा है। बाकी सारे क्षेत्र कमजोरी में हैं। पूंजीगत वस्तु क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर है। इसके पीछे तकनीकी, एफएमसीजी और आईटी क्षेत्र हैं।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से भेल, एचडीएफसी, सत्यम कम्प्यूटर्स, रिलायंस कम्युनिकेशन और जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर ऊपर हैं जबकि एलएंडटी, ग्रासिम, भारती एयरटेल, विप्रो और टाटा स्टील के शेयर गिरावट पर हैं।

सुबह 9:56 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,715.33 के स्तर पर 41.75 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4759.95 के स्तर पर 1.25 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में पूंजीगत वस्तु, उपभोक्ता टिकाऊ, आईटी और वाहन क्षेत्र में कमजोरी है। फार्मा बैंकिंग क्षेत्र में हल्की खरीद है। एनएसई पर टाटा कम्युनिकेशन, एलएंडटी के शेयर बड़ी गिरावट झेल रहे हैं। रिलायंस कम्युनिकेशन, रैनबैक्सी, भेल में निवेशक रुचि दिखा रहे हैं।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार आज कमजोर हैं। यहां जापान का निक्केई 0.93 प्रतिशत नीचे है। हांगकांग का हैंगसेंग 0.85 प्रतिशत गिरा है। ताइवान का ताइवान व्हेटेड 0.22 प्रतिशत फिसला है। सिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स लगभग 0.47 प्रतिशत कमजोर है। दक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट 1.03 फीसदी पीछे है।

अमेरिकी बाजार

कल अमेरिकी बाजार में हल्की घटबढ़ का कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 3.01 अंक ऊपर 12,612.43 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक कम्पोजिट में 6.15 अंक की गिरावट रही और यह 2,364.83 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 2.14 अंक की मामूली बढ़त के साथ 1,372.54 के स्तर पर बंद हुआ।

No comments: