Tuesday 6 November, 2007

रिलांयस व माइक्रोसाफ्ट का इंटरनेट टीवी

मुंबई: देश में नई प्रसार क्रांति का सूत्रपात हो चुका है। अनिल अंबानी का रिलांयस ग्रुप साफ्टवेयर जायंट माइक्रोसाफ्ट के साथ भारतीयों के लिए इंटरनेट प्रोटोकाल टेलीविजन(आईपीटीवी) पेश करने जा रहा है। दोनों के बीच आज इस आशय का 50 करोड़ डॉलर का करार हुआ है। इस इंटरनेट टीवी को टेलीविजन चैनलों के लिए एक बड़ा खतरा बताया जा रहा है।

एक रंगारंग समारोह में इस क्रातिंकारी कदम की घोषणा की गई। इसमें माइक्रोसाफ्ट के सीईअे स्टीव बालमर और रिलांयस अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (आरएडीएजी)के प्रमुख अनिल अंबानी उपस्थित थे।

रिलायंस कम्युनिकेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस करार की कीमत 50 करोड़ डॉलर आकी गई है। माइक्रोसाफ्ट के वेब आधारित टीवी साफ्टवेयर प्लेटफार्म के भारत में सारे अधिकार सिर्फ इसी कंपनी के पास होंगे। करार की राशि में माइक्रोसाफ्ट को दी जाने वाली लाइसेंस फीस के साथ रिलांयस की ओर से इस इंटरनेट टीवी को अस्तित्व में लाने के लिए अगले कुछ सालों में निवेश की जाने वाली राशि भी शामिल है।

इस करार के बाद रिलांयस मोबाइल के अतिरिक्त ग्लोबल इंटरनेट टीवी के बाजार में पैर पसार सकेगा, जिसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 2010 तक बढ़कर 5 करोड़ हो जाने की संभावना है।

माइक्रोसाफ्ट ने जून माह में वेब टीवी का नवीनतम संस्करण पेश किया था। यह प्रोडक्ट केबल टीवी के लिए एक बड़ा खतरा बताया जा रहा है।

ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी ने कहा है कि इस समय उपभोक्ता मनोरंजन की लिहाज से बेहद चूजी होता जा रहा है। वेब टीवी उसे उसकी जरूरत का मनोरंजन उपलब्ध कराएगी।

No comments: