Monday 17 March, 2008

सेंसेक्स 15,000 के स्तर के नीचे

भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट अब काफी बढ़ गई है। मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स अगस्त 2007 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंचते हुए 15,000 के स्तर के नीचे चला गया है। वैश्विक शेयर बाजारों से मिले कमजोर संकेत के कारण आज यह गिरावट आई है। सेंसेक्स निफ्टी अब 760 और 213 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सुबह 10:44 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 14,999.95 के स्तर पर 760.57 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4,532.05 के स्तर पर 213.75 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।

सुबह 9:56 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,110.89 के स्तर पर 649.63 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4,563.75 के स्तर पर 182.05 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार आज धराशाई हुए हैं। यहां हांगकांग का हैंगसेंग 5.17 फीसदी नीचे था। जापान के निक्केई में 4.20 फीसदी की कमजोरी है। सिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स 2.90 फीसदी गिरा है।

ताइवान का ताइवान व्हेटेड 2.84 फीसदी नीचे है। दक्षिण कोरिया का सिओल कम्पोजिट 3.16 फीसदी गिरा है।

No comments: