Monday 24 March, 2008

शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत

हल्की बढ़त पर खुलने के बाद अब शेयर बाजार में तेजी आती नजर रही है। बड़े शेयरों में खासी तेजी है और इनमें अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। इस समय सेंसेक्स 138.94 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 17.15 अंक ऊपर है।

एशियाई बाजार भी आज अच्छे खुले। ताइवान का शेयर बाजार 4.05 % बढ़ा जबकि जापान का निक्केई 0.37% बढ़ा। सिंगापूर का शेयर बाजार 2.34% बढ़त पर था। दक्षिण कोरिया के बाजार में 0.44% बढ़त देखी गई।


अमेरिकी शेयर बाजारों में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती और कमोडिटी कीमतों में कमी के कारण अच्छा उछाल आया था। डाओ जोंस में 261.66 अंकों की बढ़ोतरी हुई और नैस्डैक में 48.15 अंकों की वृद्धि हुई थी।

9.55 बजे

आज मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 149 अंक ऊपर 15,144 के स्तर पर खुला। और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 30 अंक ऊपर 4,604 के स्तर पर खुला।

इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1076 थी, जबकि गिरने वाले शेयरों की संख्या 1899 थी। हालांकि 84 शेयरों में कोई बदलाव नजर नहीं रहा था।

बढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को, एबीबी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, सुजलॉन, ओएनजीसी, हीरो होंडा और आईटीसी शामिल थे।

गिरने वाले शेयरों में कैर्न इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस कम्यूनिकेशन शामिल है।

No comments: