Saturday 15 March, 2008

भारत-विश्व बैंक भ्रष्टाचार से साथ निपटेंगे

वाशिंगटन। विश्व बैंक की भारतीय अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक में बैंक की परियोजनाओं में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के उपायों पर सहमति हुई है।

उड़ीसा में स्वास्थ्य परियोजनाओं में भारी वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद विश्व बैंक ने भारतीय अधिकारियों के साथ यह बैठक की थी।

विश्व बैंक ने कहा है कि भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर खरीद प्रक्रिया और सम्बद्ध कर्मचारियों के कामकाज का स्वतंत्र रूप से आकलन किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा में नीलामी के जरिए खरीद प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत किया जाएगा। आम जनता की भागिदारी बढ़ाने पर जोर होगा और उपकरणों तथा खरीद प्रक्रिया की निगरानी व्यवस्था सुदृढ की जाएगी।

विश्व बैंक के अध्यक्ष रॉबर्ट जोएलिक ने कहा, “इस संबंध में भारतीय अधिकारियों के साथ काम किया जाए रहा है। जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगें उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। दोषी कम्पनियों और व्यक्तियों को बैंक के साथ कामकाज करने के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। यदि इसमें बैंक के कर्मचारी भी शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

No comments: