Monday 24 March, 2008

शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा

आज सुबह अच्छी शुरुआत के बावजूद शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। थोड़ी बहुत जो तेजी देखी भी जा रही है वह सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित है।

1.30 बजे
दोपहर डेढ़ बजे के करीब सेंसेक्स 105 अंक की तेजी के साथ 15,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। और निफ्टी में तो गिरावट आनी शुरु हो गई है। इस दौरान निफ्टी 16 अंक गिरकर 4,557 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मझोले और छोटे शेयरों में तो तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।


बाजारों की बढ़त कायम है। लेकिन यह बढ़त बड़े शेयरों तक सिमटी हुई है। बैंक और आईटी क्षेत्र के बड़े शेयरों में तेजी देखी जा रही है। निफ्टी 4600 के इर्द-गिर्द घूम रहा है। लेकिन इन सबके बीच मझोले और छोटे शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है।


12 बजे:


12 बजे सेंसेक्स 197 अंक ऊपर 15,192 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 36 अंक ऊपर 4,610 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 655 थी जबकि गिरने वाले शेयरों की संख्या 2317 थी। और 87 शेयरों में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा जा रहा था।

ज्यादा गिरने वालों में कैर्न इंडिया जो कि 7.5 फीसदी नीचे है। गुज एनआरई कोक 10 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। सिमंस और टाटा स्टील 3.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखा रहे हैं। इसके अलावा रिलायंस एनर्जी रिलायंस कम्युनिकेशन, जेपी एसोसिट्स, रेनबैक्सी लाल रंग के निशान में कारोबार कर रहे हैं।

11.20 बजे


हल्की बढ़त पर खुलने के बाद अब शेयर बाजार में तेजी आती नजर रही है। बड़े शेयरों में खासी तेजी है और इनमें अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। इस समय सेंसेक्स 138.94 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 17.15 अंक ऊपर है।

एशियाई बाजार भी आज अच्छे खुले। ताइवान का शेयर बाजार 4.05 % बढ़ा जबकि जापान का निक्केई 0.37% बढ़ा। सिंगापूर का शेयर बाजार 2.34% बढ़त पर था। दक्षिण कोरिया के बाजार में 0.44% बढ़त देखी गई।


अमेरिकी शेयर बाजारों में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती और कमोडिटी कीमतों में कमी के कारण अच्छा उछाल आया था। डाओ जोंस में 261.66 अंकों की बढ़ोतरी हुई और नैस्डैक में 48.15 अंकों की वृद्धि हुई थी।

9.55 बजे

आज मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 149 अंक ऊपर 15,144 के स्तर पर खुला। और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 30 अंक ऊपर 4,604 के स्तर पर खुला।

इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1076 थी, जबकि गिरने वाले शेयरों की संख्या 1899 थी। हालांकि 84 शेयरों में कोई बदलाव नजर नहीं रहा था।

बढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को, एबीबी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, सुजलॉन, ओएनजीसी, हीरो होंडा और आईटीसी शामिल थे।

गिरने वाले शेयरों में कैर्न इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस कम्यूनिकेशन शामिल है।

No comments: