Friday 7 March, 2008

अमेरिकी बाजार लुढ़के

एशियाई बाजारों पर दबाव अमेरिकी बाजारों से बना है जहां कल भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में मंदी की आशंका और गहराती जा रही है।

अमेरिकी बाजारों में कल अठारह महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई। साख बाजार की बढ़ती चिंताओं औरहोम फोरक्लोजर्सकी नई ऊंचाई पर पहुंचने से अमेरिकी बाजारों में यह गिरावट आई है।


थ्रोनबर्ग मॉर्टगेज और कार्लाइल ग्रुप ने कर्ज को लेकर गहरी चिंता जताई है। अमेरिका के सबसे बड़े बैंक सिटीग्रुप, बैंक ऑफ अमेरिका, जेपी मॉर्गन के शेयर मई 2003 के बाद सबसे ज्यादा लुढ़के।

अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े डिपार्टमेंट स्टोर जे सी पेनी और सबसे बड़े कपड़ा के खुदरा विक्रेता गैप की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई।

कल डाओ जोंस पौने दो फीसदी जबकि नैस्डेक और एसएंडपी500 दो फीसदी से ज्यादा लुढ़क कर बंद हुए।

No comments: