Monday 10 March, 2008

शेयर बाजार बेहद गिरावट में

शेयर बाजारों में आज भी गिरावट भरा कारोबार जारी है। अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को आई बिकवाली के दबाव में आज एशियाई बाजार भी बिखर गए हैं और ज्यादातर बड़े सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट झेल रहे हैं। इसी बिकवाली के असर से भारतीय शेयर बाजार में इस समय सेंसेक्स 583 और निफ्टी 142 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है।

बीएसई पर टिकाऊ उपभोक्ता और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र सात-सात फीसदी से ज्यादा पिटे हुए हैं। ऊर्जा और अचल सम्पत्ति क्षेत्र में छः फीसदी से ज्यादा की टूट हैं। बैंकिंग और तेल गैस क्षेत्र चार फीसदी से ज्यादा और पीएसयू और धातु क्षेत्र तीन फीसदी ज्यादा की गिरावट पर हैं। बाकी क्षेत्रीय सूचकांकों में भी डेढ़ फीसदी से ज्यादा की नर्मी है। मिडकैप सूचकांक साढ़े पांच फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक छः फीसदी से ज्यादा गिरा है।

तीस शेयर वाले सेंसेक्स में रिलायंस एनर्जी, एलएंडटी, भेल, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशन, हिंडाल्को, बजाज ऑटो और डीएलएफ के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में हैं। यहां भारती एयरटेल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, ओएनजीसी, सिप्ला और अम्बुजा सीमेंट के शेयर बढ़त पर हैं।

सुबह 11:06 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15392.18 के स्तर पर 583.34 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4,829.55 के स्तर पर 142.05 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

सुबह 9:57 बजे

शेयर बाजार, आज जैसी कि अपेक्षा की जा रही थी, गिरावट पर खुले हैं। अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को आई बिकवाली के दबाव में आज एशियाई बाजार भी बिखर गए हैं और ज्यादातर बड़े सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट झेल रहे हैं। इसी बिकवाली के असर से भारतीय शेयर बाजार में इस समय सेंसेक्स 476 और निफ्टी 119 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में सभी क्षेत्रीय सूचकांक एक से छः फीसदी की गिरावट पर है। बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु, अचल सम्पत्ति क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखाई दे रही है।

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,499.45 के स्तर पर 476.07 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4,651.90 के स्तर पर 119.70 नीचे कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार आज भी काफी गिरावट पर हैं। यहां हांगकांग का हैंगसेंग 1.41 फीसदी 318.25 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। ताइवान का ताइवान व्हेटेड 2.66 फीसदी यानी 227.10 अंक गिरा है। जापान के निक्केई में 1.74 फीसदी यानी 222.81 अंक की नर्मी है। दक्षिण कोरिया का सिओल कम्पोजिट 1.86 फीसदी यानी 30.97 अंक गिरा है। सिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स 2.06 फीसदी यानी 58.94 अंक नीचे था।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजारों का गिरना शुक्रवार को भी जारी रहा। डाओ जोंस 147 अंक गिरकर 11,894 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नैस्डेक आठ अंक गिरकर 2,212 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी500 सूचकांक 10.97 अंक गिरकर 1,293.37 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार पर खराब रोजगार आंकड़ों ने दबाव बनाया।

No comments: