Wednesday 5 March, 2008

शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुले

देश के शेयर बाजार आज हल्की गिरावट पर खुले हैं। यहां आज भी नकारात्मक रुख नजर रहा है और धीरे-धीरे ही गिरावट बढ़ रही है। हालांकि कई सारे शेयर अपने निचले स्तरों पर पहुंच चुके हैं और इनमें खरीदारी की स्थिति भी बने तो यह चौंकाने वाला तथ्य नहीं होना चाहिए।

शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा गिरा है। जबकि आईटी क्षेत्र में आधे फीसदी की खरीद दिख रही है।

सुबह 9:56 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 16,296.00 के स्तर पर 43.09 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4856.90 के स्तर पर 7.35 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार

सुबह अच्छी बढ़त दिखा रहे एशियाई शेयर बाजार अब से कुछ देर पहले गिरावट पर जा चुके हैं। यहां हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 फीसदी नीचे है। ताइवान का ताइवान व्हेटेड समतल स्तर पर है। जापान के निक्केई में 0.21 फीसदी की नर्मी है। दक्षिण कोरिया का सिओल कम्पोजिट 0.25 फीसदी गिरा है। सिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स 0.42 फीसदी नीचे था।

अमेरिकी बाजार

कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुझान पर बंद हुए। कल डाओ जोंस 45.10 अंक गिरकर 12,213.80 के स्तर पर रुका। वहीं नैस्डेक 1.68 अंक ऊपर 2,260.28 के स्तर पर और एसएंडपी500 सूचकांक 4.59 अंक नीचे 1,326.75 के स्तर पर बंद हुआ।

No comments: