Saturday 1 September, 2007

चाय उद्योग की हालत सुधारने की कोशिश

गुवाहाटी। मंदी के दौर से गुजर रहे भारतीय चाय उद्योग ने चाय का उत्पादन बढ़ाने और गुणवत्ता सुधारने की रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। सस्ती चाय उत्पादित करने वाले देशों की ओर से मिल रही चुनौती के बावजूद भारतीय चाय उद्योग का हौसला बढ़ रहा है।
वाणिज्य राज्य मंत्री जयराम रमेश ने एक बातचीत में कहा कि चाय उद्योग की सेहत सुधारने के लिए बनाई गई नई रणनीति का उद्देश्य चाय का उत्पादन और चाय की गुणवत्ता दोनों में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक परिणाम मिल रहे है और वर्ष 2007 चाय उद्योग के लिए अच्छा वर्ष साबित होने जा रहा है। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है।
पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड 95.5 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन किया। अकेले पूर्वोत्तर राज्य असम की भारतीय चाय उद्योग में करीब 55 फीसदी की भागीदारी है। 1.5 अरब डॉलर वाला भारतीय चाय उद्योग 1998 से ही मंदी की मार झेल रहा है और निर्यात में गिरावट का सिलसिला जारी रहा है। लेकिन हाल में चाय उद्योग की सेहत में सुधार के संकेत मिलने लगे है।

1 comment:

Anonymous said...

आवेदक ध्यान।

2015-2016 ऋण लगानी प्रस्ताव 3% दर मात्र। म श्री एडम्स केभिन AKLM बीमा कम्पनी, इमेल को एक प्रतिनिधि हुँ:

(adams.credi@gmail.com)

* व्यक्तिगत ऋण।
* व्यापार ऋण।
* निवेश ऋण।
* घर ऋण।
* विद्यार्थी ऋण।
* निवेश ऋण।

यहाँ तपाईं तत्काल श्री एडम्स केभिन ऋण लगानी देखि ऋण को लागि एक मौका छ। सम्पर्क इमेल: (adams.credi@gmail.com) को लागि

जरुरी ऋण जानकारी

आवेदन 2015 बाहिर छ।

इमेल: adams.credi@gmail.com
बताएँ: +187499384874