Thursday 27 September, 2007

भारत में व्यापार करना आसान हुआ

नई दिल्ली : लगातार आर्थिक सुधारों से विश्व परिदृश्य में भारत की स्थिति काफी मजबूत हुई है। खासकर सीमापार व्यापार के मामले में। पर इसके बावजूद अन्य देशों की तुलना में भारत में व्यापार करना आसान नहीं है। विश्व बैंक और इसकी निजी क्षेत्र की सहायक आईएफसी की डूइंग बिजनेस 2008 रिपोर्ट के अनुसार भारत इस मामले में 120वें स्थान पर है। पिछले साल की तुलना में भारत की स्थिति में 12 पायदानों का सुधार हुआ है।

पर खास बात यह है कि भूटान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और चीन के अलावा कुछ कम गिने जाने वाले देश मसलन टोंगा, इथियोपिया, मंगोलिया, घाना, एंटीगुआ और बारबूडा भी सूची में भारत से आगे हैं। सिंगापुर लगातार दूसरे साल सूची में टॉप पर रहा है।

सिंगापुर के बाद न्यूजीलैंड, अमेरिका, हांगकांग, डेनमार्क, ब्रिटेन, कनाडा, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों का नंबर आता है।

कुछ अन्य देश जहां कारोबार करना आसान माना जाता है, उनमें जापान, थाइलैंड, स्विट्जरलैंड और जर्मनी शामिल हैं।

हालांकि, सीमापार व्यापार के मामले भारत को सबसे बड़ा सुधारक माना गया है। पर कुल आर्थिक सुधारों के मामले में मिस्र टॉप पर है। उसके बाद क्रोएशिया, घाना, जॉर्जिया, कोलंबिया, सऊदी अरब, केन्या, चीन और बुल्गारिया का नंबर आता है। भारत इस सूची में शामिल नहीं हैं।

1 comment:

Anonymous said...

आवेदक ध्यान।

2015-2016 ऋण लगानी प्रस्ताव 3% दर मात्र। म श्री एडम्स केभिन AKLM बीमा कम्पनी, इमेल को एक प्रतिनिधि हुँ:

(adams.credi@gmail.com)

* व्यक्तिगत ऋण।
* व्यापार ऋण।
* निवेश ऋण।
* घर ऋण।
* विद्यार्थी ऋण।
* निवेश ऋण।

यहाँ तपाईं तत्काल श्री एडम्स केभिन ऋण लगानी देखि ऋण को लागि एक मौका छ। सम्पर्क इमेल: (adams.credi@gmail.com) को लागि

जरुरी ऋण जानकारी

आवेदन 2015 बाहिर छ।

इमेल: adams.credi@gmail.com
बताएँ: +187499384874