Friday 7 September, 2007

'राष्ट्रीय खनन नीति रोजगारोन्मुख होगी'

रांची: राष्ट्रीय खनन नीति को रोजगारोन्मुख बनाया जाएगा। इससे युवा शक्ति को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें देश की विकासधारा से सीधे जोड़ा जा सकेगा। ये बातें केंद्रीय खनन राज्य मंत्री डा.टीएस रेड्डी ने प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान में 'रोजगारोन्मुख राष्ट्रीय खनन नीति का निर्माण हो' विषय पर रांची विश्वविद्यालय के सीनेट सभागार में आयोजित परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। रेड्डी ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर है। इनका दोहन राज्य की आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए श्रेयस्कर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि झारखंड खनिज उपलब्ध कराने के मामले में देश का सबसे शीर्ष राज्य है। उचित खनन नीति के अभाव में झारखंड के लोगों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे आर्थिक विकास अवरूद्ध है।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय, प्रदेश कांग्रेस के सचिव सह कार्यालय प्रभारी मदन मोहन शर्मा व प्रदेश युवा कांग्रेस के पीआरओ सूर्यकांत तिवारी ने भी संबोधित किया।

1 comment:

Anonymous said...

आवेदक ध्यान।

2015-2016 ऋण लगानी प्रस्ताव 3% दर मात्र। म श्री एडम्स केभिन AKLM बीमा कम्पनी, इमेल को एक प्रतिनिधि हुँ:

(adams.credi@gmail.com)

* व्यक्तिगत ऋण।
* व्यापार ऋण।
* निवेश ऋण।
* घर ऋण।
* विद्यार्थी ऋण।
* निवेश ऋण।

यहाँ तपाईं तत्काल श्री एडम्स केभिन ऋण लगानी देखि ऋण को लागि एक मौका छ। सम्पर्क इमेल: (adams.credi@gmail.com) को लागि

जरुरी ऋण जानकारी

आवेदन 2015 बाहिर छ।

इमेल: adams.credi@gmail.com
बताएँ: +187499384874