Friday 11 January, 2008

रिलायंस कैपिटल 3000 तक जा सकता है

तकनीकी विश्लेषक रजत के.बोस की राय है कि रिलायंस कैपिटल 3000 रुपए का निशान छू सकता है।
बोस ने कहा, “चार पांच सत्र कंसोलिडेशन में बिताने के बाद एचडीआईएल में बड़ी छलांग दिखाई दी है। इसमें 150 अंक की बड़ी छलांग दिखाई दी। इस बात के अवसर हैं कि इसमें 1350-1400 रुपए के मौजूदा भाव पर कुछ कंसोलिडेशन दिखाई देगा। इसके बाद यह शेयर 1300 रुपए पर आ जाएगा।”

बोस ने कहा, “रिलायंस कैपिटल में काफी गति दिखाई दे रही है। यह गति और भी ज्यादा विस्तृत हो सकती है। अगर इसमें आज भी गति रहती है तो इंट्राडे में मैं इसे खरीदना चाहूंगा।”

No comments: