Monday 28 January, 2008

शेयर बाजार बुरी तरह लड़खड़ाए

आज देश के शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते गिरावट पर खुले हैं और सूचकांक इस समय काफी गिरावट पर चले गए हैंयहां सेंसेक्स 800 अंक नीचे और निफ्टी 250 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

इस समय यहां सभी शेयर क्षेत्र गिरावट पर हैंसबसे ज्यादा नुकसान अचल सम्पत्ति और धातु क्षेत्र का हो रहा है जो पांच फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर हैंबाकी क्षेत्रीय सूचकांक भी तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर हैं

यहां सेंसेक्स में शामिल कोई भी शेयर बढ़त पर नहीं हैएचडीएफसी बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, डीएलएफ, हिंडाल्को, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, रिलायंस कम्युनिकेशन, टाटा स्टील, भेल और रिलायंस के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं

सुबह 10:08 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,557.27 के स्तर पर 804.39 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5134.00 के स्तर पर 249.35 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

सुबह 9:57 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,709.33 के स्तर पर 652.33 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5168.15 के स्तर पर 215.20 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजार काफी गिरावट पर हैंहांगकांग का हैंग सेंग साढे तीन फीसदी नीचे हैजापान का निक्केई ढाई फीसदी, ताइवान का ताइवान व्हेटेड डेढ़ फीसदी, सिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स ढाई फीसदी और दक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट दो फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है

No comments: