Wednesday 2 January, 2008

उछलकर उतर गया सेंसेक्स

मुंबई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में डेढ़ सौ से ज्यादा अंक उछलने के बाद कुछ ही देर में 136 अंक नीचे आ गया। कमजोर एशियाई बाजारों द्वारा प्रेरित भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स बढ़त बनाए नहीं रख सका।

बुधवार सुबह 10.30 बजे सेंसेक्स 20164.68 के आंकड़े पर था। वहीं, शेयर बाजार का राष्ट्रीय सूचकांक निफ्टी भी बुधवार को 44.80 अंक गिरकर 6099.55 के आंकड़े पर था।

दूसरी तरफ, नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद मिडकैप और स्मॉल कैप के चार्ट में भी गिरावट देखी गई है। यह गिरावट केवल भारतीय शेयर बाजार में नहीं बल्कि एशिया के लगभग सभी बाजारों में देखी जा रही है।

No comments: