Thursday 17 January, 2008

बढ़त में खुलकर गिरे शेयर बाजार

शेयर बाजार आज एक मामूली बढ़त पर खुलने के कुछ ही देर बाद गिरावट में चले गए हैं। यहां आईटी, बैंकिंग और तकनीकी शेयर बाजार को गिरावट पर खींच रहे हैं।

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 19905.57 के स्तर पर 37.46 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5941.15 के स्तर पर 5.4 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार मजबूत

आज एशियाई बाजारों में मजबूती है। हांगकांग का हैंग सेंग आज 400.48 अंक (लगभग 1.64 फीसदी) ऊपर है। दक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट भी आधा फीसदी और जापान का निक्केई 1.13 फीसदी मजबूत है। हालांकि ताइवान के ताइवान व्हेटेड में 0.35 फीसदी की गिरावट है।

अमेरिकी बाजार टूटे

अमेरिकी बाजार कल बार फिर गिर पड़े। डाओ जोंस 34.95 अंक नीचे 12,466.16 पर बंद हुआ। नैस्डेक 23 अंक नीचे 2,394.59 पर बंद हुआ। एसएंडपी500 7.75 अंक गिरकर 1,373.20 पर बंद हुआ।

No comments: