Saturday 19 January, 2008

सेंसेक्स में अब तक चौथी सबसे भारी गिरावट

मुंबईः यहां की दलाल स्ट्रीट में शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा , लेकिन आज हलचल कुछ ज्यादा ही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने आज 687 पॉइंट्स का तगड़ा गोता लगाया , जो अब तक की चौथी सबसे बड़ी गिरावट है। शुक्रवार को बाजार 3.49 परसेंट की गिरावट के साथ 19013.70 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स दिन में 19715.78 की ऊंचाई पर पहुंचा , लेकिन बंद होने से पहले उसने 18 , 930.42 की गिरावट भी देखी।
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 3.52 परसेंट यानी 207.9 पॉइंट नीचे आया। बंद होने के वक्त यह 5705.30 पर था।
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 4.55 पॉइंट नीचे गिरा , जबकि मिडकैप में 4.78 परसेंट की गिरावट दर्ज हुई।

No comments: