Friday 14 December, 2007

सोना 40 रुपए चढ़ा

नई दिल्ली। स्थानीय सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं में मजबूती का रुख रहा। सोना 40 रुपए और चांदी 54 रुपए बढ़ गई।

विदेशों में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में विदेशों में सोना नरम दिखा। शेयर बाजारों में आई गिरावट से का असर सोने की कीमतों पर बताया गया।

सिंगापूर से प्राप्त समाचारों में वहां हाजिर कामकाज में सोना न्यूयॉर्क के कल के 813.50-814.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस की तुलना में 810.80-811.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रहा।

न्यूयॉर्क में कल सोना कामकाज के दौरान ऊंचे में 817 डॉलर तक बिका था। चांदी 14.62-14.67 डॉलर पर दो सेंट प्रति ट्रॉय औंस नीची रही।

स्थानीय बाजार में मांग का अभाव निरंतर बना हुआ है। दामों में घटबढ़ विदेशों के ऊपर निर्भर है। सोना स्टैंडर्ड 10,415 रुपए पर 40 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ गया। चांदी टंच (999) हाजिर में 19,354 रुपए पर 54 रुपए प्रति किलो की तेजी आई।

भाव रुपए में इस प्रकार रहे:
सोना (प्रति दस ग्राम)- स्टैंडर्ड 10,415 बिटुर 10,355
चांदी (प्रति किलो) टंच (999) हाजिर 19,354 साप्ताहिक डिलीवरी 19,100
चांदी सिक्का (प्रति सैंकड़ा) - लिवाली 25,100 बिकवाली 25,200
गिन्नी (प्रति आठ ग्राम) – 8,700

No comments: