Wednesday 26 December, 2007

निवेशकों को अनिल अंबानी ने दिया ज्यादा लाभ

मुंबई . मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय भले ही हों, 2007 में छोटे निवेशकों को फायदा दिलाने में उनके छोटे भाई अनिल अंबानी ज्यादा आगे हैं। मुकेश और अनिल अंबानी के समूहों की लिस्टेड कंपनियों के शेयर भाव की तुलना करें तो मुकेश अंबानी ने 153 फीसदी मुनाफा दिया। अनिल अंबानी की कंपनियों ने 232 फीसदी मुनाफा दिया। मुकेश अंबानी समूह के बाजार पूंजीकरण में 3,00,000 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

भारत के पांच अमीरों में मुकेश अंबानी समूह ने 2.99 लाख करोड़ रुपए जोड़े हैं, वहीं अनिल अंबानी समूह ने 1.66 लाख करोड़ जोड़े हैं। केपी सिंह की डीएलएफ ने 68,500 करोड़ रुपए जोड़े। अजीम प्रेमजी की विप्रो 8800 करोड़ ही जोड़ पाई क्योंकि यह रुपए की मार से त्रस्त है।

मुकेश समूह का कुल बाजार पूंजीकरण 5.05 लाख करोड़ रुपए है। अनिल समूह का कुल बाजार पूंजीकरण 2.91 लाख करोड़ है। भारती एयरटेल, डीएलएफ और विप्रो का बाजार पूंजीकरण 1.84 लाख करोड़, 1.65 लाख करोड़ और 78,178 करोड़ रुपए है। अगर शेयर मूल्य में साझा वृद्धि को गिना जाए तो मुकेश अंबानी का क्रम, अनिल अंबानी के बाद आता है।

No comments: