Monday 17 December, 2007

बाजार खुलते ही सेंसेक्स 77 पॉइंट नीचे

मुंबई : सोमवार को बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 77 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दुनिया भर के बाजारों में फंड की बिकवाली के चलते के यह गिरावट देखी गई।बाजार खुलने के पांच मिनट के भीतर ही सेंसेक्स 77.61 पॉइंट की गिरावट के साथ 19,953.22 के स्तर पर पहुंच गया। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी गिरावट का दौर देखा गया। निफ्टी खुलते ही 56.55 पॉइंट की गिरावट के साथ 5991.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

No comments: