Monday 15 October, 2007

ब्रिटेन में भारत दूसरा सबसे बड़ा निवेशक

लंदन: भारत लंबी छलांग लगाते हुए ब्रिटेन में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा निवेशक बन गया है। यह जानकारी भारत के कार्यकारी उच्चयुक्त अशोक मुखर्जी ने दी। वे फ्रेंड्स सर्किल इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के सिल्वर जुबली समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि तीन साल पहले भारत छठे स्थान पर था। भारत के तेज आर्थिक विकास के कारण यह कामयाबी हासिल हुई है। उन्होंने दोनों देशों को नजदीक लाने के लिए 15 लाख प्रवासी भारतीयों के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से पांच लाख लोग हर साल भारत की यात्रा करते हैं और लगभग इतने ही भारतीय ब्रिटेन आते हैं।फ्रेंड्स सर्किल के संस्थापक सदस्य लार्ड स्वराज पॉल ने कहा कि भारत पांच सालों में बहुत बदल गया है। इस अवसर पर स्वराज पॉल की पत्नी अरुणा पॉल का सम्मान भी किया गया।

No comments: