Monday 11 February, 2008

‘दो-तीन साल में बाजार नई ऊंचाई छुएगा’

मुंबई: मार्गन स्टेनली म्यूचुअल फंड का ख्याल है कि शेयर बाजार अगले दो-तीन साल लगातार सुधार दिखाएगा। कोई आश्चर्य की बात नहीं बाजार फिर नई ऊंचाई बनाए।

मार्गन स्टेनली में प्रमुख पोर्टफोलियो मैनेजर जयेश गांधी का कहना है कि दो-तीन साल के नजरिए से देखें तो बाजार लगातार अच्छा सुधार दिखाएगा। कंपनियों की विकास दर अच्छी रहेगी, घरेलू मांग निकलेगी और बुनियादी संरचना पर खर्च काफी अच्छा रहेगा। मार्गन स्टेनली इनवेस्टमेंट में सीईओ नारायण रामचंद्रन की राय है कि कर्ज बाजार को नुकसान का असर कुछ समय तक रहेगा। उभरते बाजार मौजूदा अस्थिरता के इस वातावरण से जल्दी ही मुक्ति पा लेंगे। हो सकता है कि दो-तीन साल में फिर बाजार नई ऊंचाई बनाए।

रामचंद्रन ने कहा कि मार्गन स्टेनली 30-40 साल से भारत पर नजर रखे हैं। बाजार में गिरावट से मार्गन स्टेनली को फायदा ही होगा। वह अपने हिसाब से अच्छा पोर्टफोलियो बना सकती है। भारत में म्यूचुअल फंड उद्योग दोगुना या तिगुना नहीं होगा, बल्कि दस गुना हो जाएगा।

गांधी का कहना है कि दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों की राय है कि अमेरिका मंदी में जरूर जाएगा, लेकिन 2008 के अंत में फिर पटरी पर लौट आएगा। गांधी की नजर में अब भी बैकिंग व वित्तीय सेवाओं वाले शेयर अच्छे हैं।

No comments: